Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Faces Waste Crisis After Chhath Festival Cleanliness Efforts Halted
शहर की सड़कों पर पसरा सौ टन से अधिक कचरा

शहर की सड़कों पर पसरा सौ टन से अधिक कचरा

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में छठ पूजा के बाद सफाई कार्य रुक गया है, जिससे शहर की सड़कों पर सौ टन से अधिक कचरा फैला हुआ है। सफाईकर्मी विशेष अवकाश पर हैं, जिससे गंदगी के कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं। अधिकारियों का...

Wed, 29 Oct 2025 08:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर की सड़कों पर सौ टन से अधिक कचरा पसरा है। महापर्व छठ खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह से सफाई या कचरा उठाव बंद है। त्योहार की विशेष ड्यूटी के बाद सफाईकर्मियों के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सफाई कार्य बंद होने से मेन रोड से लेकर गली-मोहल्लों तक गंदगी पसरी है। अखाड़ा घाट रोड, जवाहरलाल रोड, इमलीचट्टी चौराहा, ब्रह्मपुरा-जूरन छपरा रोड व अन्य इलाकों में बुरा हाल है। कूड़े का ढेर लगा है। कचरे की दुर्गंध के बीच राहगीर से लेकर स्थानीय निवासी तक हलकान हैं। सफाई शाखा से जुड़े एक अधिकारी ने रात से कचरा उठाव व सफाई कार्य शुरू होने का दावा किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, निगम क्षेत्र में 700 से अधिक सफाईकर्मी वार्ड स्तर पर तैनात हैं। कृत्रिम घाटों के निर्माण के अलावा नदी व तालाबों से जुड़े छठ घाटों पर सफाई व अनव्य तैयारियों में बड़ी संख्या में कर्मियों की दिन-रात विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। व्यवस्था सामान्य होने में लगेंगे एक से दो दिन सफाई व्यवस्था सामान्य होने में एक से दो दिनों का समय लग सकता है। बुधवार को अगर काम शुरू हुआ तब दो दिनों से जमा कचरे का उठाव एक दिन में करना मुमकिन नहीं होगा। इसके अलावा अतीत को देखते हुए बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मियों की गैरहाजिरी की भी संभावना है।