इंटर कॉपी जांच आज से, तीन स्तर पर देखे जाएंगे अंक
मुजफ्फरपुर में इंटर की 2.5 लाख कॉपियों की जांच शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी खंड अमूल्यांकित न रहे। 90 फीसदी से अधिक अंक आने पर कॉपी बोर्ड को नहीं भेजी जाएगी। मूल्यांकन सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर की ढाई लाख कॉपियों की जांच शुक्रवार से शुरू होगी। जिले में इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मूल्यांकन के बाद तीन स्तर पर अंक देते जाएंगे। मूल्यांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि केंद्र पर चेकर-मेकर की जांच के बाद ही अंतिम अंक मान्य होगा। अगर इन दोनों के चढ़ाए गए अंक में अंतर आया तो सुपरवाइजर इसकी जांच करेंगे। इस बार इंटर की कॉपियों की जांच के लिए जिले में 1300 परीक्षक लगाए गए हैं। गुरुवार देर शाम तक अधिकतर केंद्रों पर 60-70 फीसदी परीक्षकों ने योगदान दे दिया था।
कॉपी जांच के लिए किसी केन्द्र पर 20 तो कहीं 29 काउंटर बनाए गए हैं। केंद्रों पर 20 चेकर-मेकर लगाए गए हैं। परीक्षकों की कॉपी जांच के बाद चेकर और मेकर को अंक अपलोड करना है। अगर इसमें किसी तरह का अंतर आता है तो वह सबमिट नहीं होगा। अंतर आने पर सुपरवाइजर इसकी दोबारा जांच करेंगे और जो सही अंक होगा, उसे चढ़ाया जाएगा। 90 फीसदी से अधिक अंक आने पर भी बोर्ड नहीं भेजी जाएगी कॉपी : बोर्ड ने सभी प्रधान परीक्षकों को निर्देश दिया है कि उन्हें विशेष ध्यान रखना है कि कोई भी खंड अमूल्यांकित नहीं रह जाए। बच्चों ने जवाब सही लिखा है तो पूरा अंक दें। किसी परीक्षार्थी को 90 फीसदी से अधिक अंक आता है तो भी उसकी कॉपी जांच के लिए बोर्ड कार्यालय नहीं भेजना है। पहले 90 फीसदी से अधिक अंक आने पर कॉपियों को जांच के लिए बोर्ड के पास भेजा जाता था। हस्ताक्षर के साथ कोड संख्या भी रहेगा अंकित : बोर्ड ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकित कॉपियों के साथ अंक तालिका पृष्ठ पर भी सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक के हस्ताक्षर के साथ कोड संख्या भी अंकित रहेगा। डीईओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मूल्यांकन सुबह नौ बजे से शुरू होगा। आठ बजे तक सभी को केन्द्र पर पहुंच जाना होगा। योगदान नहीं करने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



