शहर के आठ इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा होगी चौकस

शहर के आठ इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा होगी चौकस

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के आठ प्रमुख इंट्री प्वाइंट पर हाई रेजुलेशन स्मार्ट सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम संदिग्धों और अवांछित तत्वों की निगरानी के लिए उठाया गया है। इसके अलावा, 10 और चौक-चौराहों पर भी कैमरे लगाए जाने की योजना है।

Dec 13, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत शहर के आठ प्रमुख इंट्री प्वाइंट पर हाई रेजुलेशन वाले स्मार्ट क्लोज सर्किट सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर इसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन सर्वे किया। असके बाद यह सूची तैयार की गई है। इसकी मदद से संदिग्धों और अवांछित तत्वों की शहर में आने-जाने पर निगरानी रखी जा सकेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती चरण में आठ इंट्री प्वाइंट को फोकस किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें चांदनी चौक, बैरिया, जीरोमाइल, गोबरसही, कच्ची-पक्की, रामदयालुनगर, भगवानपुर और कन्हौली चौक शामिल है। इसके अलावा शहर के 10 और प्रमुख चौक-चौराहों की सूची तैयार की गई है, जहां अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। स्मार्ट कैमरे से संदिग्धों की पहचान होगी आसान: सिटी एसपी ने बताया कि हाई रेजुलेशन वाले स्मार्ट सीसी कैमरे केक्लियर फुटेज से आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान पुलिस के लिए आसान होगी। इससे किसी भी आपात स्थिति या वारदात के बाद अपराधियों को ट्रैक करने में पुलिस को मदद मिलेगी। जिला पुलिस पहले से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक सीसी कैमरे लगवा चुकी है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी शहर में करीब 800 सीसी कैमरे लगाए जा चुके हैं।