Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Eloping Couple Caught Family Drama Erupts
पुरानी गुदरी में धराए सीतामढ़ी से फरार प्रेमी जोड़ा, हंगामा

पुरानी गुदरी में धराए सीतामढ़ी से फरार प्रेमी जोड़ा, हंगामा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़ा, जो सीतामढ़ी से भागा था, पुरानी गुदरी रोड पर पकड़ा गया। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और हंगामा होने लगा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। लड़का और लड़की 17 वर्ष के हैं और उनकी दोस्ती आठ माह पूर्व हुई थी। दोनों ने शादी के लिए भागने का निर्णय लिया था।

Feb 05, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रसं। सीतामढ़ी से भागे प्रेमी जोड़ा गुरुवार को पुरानी गुदरी रोड में पकड़े गए। मौके पर ही लड़का व लड़की पक्ष के कई लोग पहुंच गए। इसके बाद जमकर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने पर रखकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि किशोर पुनौरा थाना व किशोरी डुमरा थाना इलाके की रहनेवाली है। दोनों 17 वर्ष के बताए गए हैं। उसकी दोस्ती आठ माह पूर्व बाजार में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। परिवार वालों के शादी से इंकार करने पर दोनों बीते एक फरवरी को घर से भाग निकले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों मुम्बई गए थे। इस बीच परिजनों ने किशोरी को कॉल कर समझाया। उसे कहा कि दोनों की शादी करा देंगे। दोनों मुम्बई से वापस लौटकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरे। यहां रास्ता भटकने की वजह से वह स्टेशन से पुरानी गुदरी पहुंच गए। किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए और उसे जबरन साथ ले जाने लगे। हंगामे पर स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।