Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Elections Voting Preparations and Security Measures Ahead of November 6
शिकायत पर 15 मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी

शिकायत पर 15 मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। 6 नवंबर को 4,186 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। डीएम ने बताया कि 441 क्यूआरटी और 130 केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मतदाता मोबाइल लेकर जा सकेंगे, लेकिन उसे स्वीच ऑफ कर जमा करना होगा। लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है।

Nov 05, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले मंगलवार की शाम छह बजे जिले में चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मंगलवार को मतदानकर्मी डिस्पैच सेंटरों से चुनाव सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। छह नवंबर की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जिले के 4,186 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने यह जानकारी दी। अधिकारी द्वय चुनाव प्रचार थमने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीएम ने बताया कि 441 क्यूआरटी का गठन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह किसी प्रकार की सूचना के बाद 15 से 20 मिनट में संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर उपद्रवियों पर कार्रवाई करेगी। डीएम ने बताया कि जिले को केंद्रीय बल की 130 कंपनी मिली है। इनकी तैनाती सभी मतदान केंद्रों पर की गई है। इनके सहयोग के लिए जिला पुलिस तथा मतदाताओं को कतार लगाने के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के 130 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 33.06 लाख मतदाता करेंगे। इस चुनाव में मतदाता मतदान केन्द्रों तक अपना मोबाइल लेकर जा सकेंगे, लेकिन स्वीच ऑफ कर उसे वहीं जमा कर देना होगा। मतदान के बाद उन्हें उनका मोबाइल लौटा दिया जाएगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों से लाइव वेवकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्र से 100 मीटर दूर प्रत्याशी अपना केन्द्र स्थापित कर सकते हैं। मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर कैमरा लगा दिया गया है। बुधवार को सभी डिस्पैच सेंटरों से जीपीएस लगे वाहनों से मतदानकर्मी इवीएम व वीवीपैट लेकर रवाना हो जाएंगे। उनके मतदान केन्द्र तक जाने व वापस लौटने का लोकेशन कंट्रोल रूम को मिलता रहेगा। चुनाव कार्य में प्रयोग होने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। जिले में अबतक निगरानी टीमों ने नौ करोड़ रुपये मूल्य का कैश, शराब व ड्रग्स बरामद किया है। अहियापुर स्थित बाजार समिति में सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम व मतगणना केन्द्र बनाये गए हैं। यहां पर सभी विधानसभा क्षेत्रों से इवीएम जमा होंगे तथा मतों की गणना होगी। डीएम ने जिले के मतदाताओं से छह नवंबर को निश्चित रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।