Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Elections Heat Up Voters Discuss Candidates Amidst Campaign Noise
शहर में उतरे बड़का नेता सब के  उड़नखटोला त माहौल टाइट हो

शहर में उतरे बड़का नेता सब के उड़नखटोला त माहौल टाइट हो

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में चुनावी माहौल बढ़ गया है। शहर के चौराहों पर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। लोग सैलून में बाल कटवाते हुए चुनावी उम्मीदवारों और बड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर चर्चा कर रहे हैं। बुजुर्ग कृष्णा गुप्ता चाय बांटते हुए वोटिंग के बारे में सवाल करते हैं। चुनावी प्रचार में नए चेहरे भी सामने आए हैं।

Mon, 3 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुरद्ध चुनावी रंग में शहर के चौराहे भी रंग गए हैं। प्रचार गाड़ियों के संगीतमय शोर के बीच शहरवासियों के बीच भी चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। रविवार को इमलीचट्टी चौराहे के पास राकेश ठाकुर के सैलून में इतवारी छुट्टी के चलते कई लोग बाल-दाढ़ी बनवाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में बैठे थे। सैलून में लगी टीवी पर चुनाव से जुड़ी खबर चल रही थी। इसी बीच बुजुर्ग कृष्णा गुप्ता चाय की केतली व कप लेकर पहुंचे। लोगों को चाय का कप थमाते हुए पूछे-‘अबकी कोन जिततई, केकर सरकार बने के चांस हई।’ इसपर मुन्ना सहनी पूछ बैठे-‘पहले तू न बताबअ कि केकरा वोट देबहू।’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कृष्णा हंसते हुए बोले-‘आप जिसको कहिएगा, उसी को वोट देंगे।’ बहस में इंट्री लेते हुए योगेंद्र साव ने कहा कि ‘हर जगह मुकाबला टाइट लग रहा है। शहर में ई बार कएगो नएका कंडीटेट भी है। ढेरे प्रचार वाहन दौर रहा है।’ बगल में बैठे जयशंकर कहते हैं-‘अपने इहां का बात बताईए। लोग कोन प्रत्याशी का साथ दे रहा है।’ लोगों के बीच इस बात पर भी चर्चा होने लगी कि जिले की अन्य सीटों की अपेक्षा शहर में बड़े नेताओं का चुनावी प्रोग्राम कम ही नजर आ रहा है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी व अन्य बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं की बात होने लगी। कई लोग बोलने लगे कि मेन टाउन में बड़का नेता सब के उड़नखटोला उतरे त माहौल टाइट हो। इसपर हस्तक्षेप करते हुए वीरेंद्र गुप्ता कहते हैं-‘बड़का नेता इहां कईसे अतई। शहर में कहां जगह हई? पब्लिक और गाड़ी की भीड़ में पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो जाएगा। समझ रहे हैं। केतना परेशानी होगा। नामांकन के टाइम में सड़कों पर हालत देखबे किए थे।’