जिलधिकारी व एसएसपी ने डिस्पैच सेंटरों व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Oct 23, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में मतदान सामग्री वितरण के लिए तीन डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुरक्षित हों। कुल 4186 मतदान केंद्रों के लिए विशेष...

जिलधिकारी व एसएसपी ने डिस्पैच सेंटरों व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर, हिप्र। मतदान सामग्री वितरण के लिए बनाए गए तीन डिस्पैच सेंटरों एमआईटी, जिला स्कूल व आरडीएस कॉलेज और अहियापुर बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र का गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए। दोनों अधिकारियों ने इन सभी केंद्रों पर पार्किंग, काउंटर व्यवस्था, पोलिंग पार्टी की ब्रीफिंग के लिए निर्धारित स्थल, बैरिकेडिंग और सामग्री वितरण काउंटरों का जायजा लिया। जिले में कुल 4186 मतदान केंद्र हैं। डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र पर प्रति विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से औसतन 20 काउंटर बनाये जा रहे हैं।

एमआईटी डिस्पैच सेंटर : यहां से औराई, मीनापुर, कांटी, बरूराज और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों व सामग्रियों को रवाना किया जाएगा। इस केंद्र से संबद्ध कुल 1883 मतदान केंद्र हैं। जिला स्कूल डिस्पैच सेंटर : यहां से गायघाट, बोचहां और मुजफ्फरपुर शहरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। इस केंद्र से संबद्ध कुल 1197 मतदान केंद्र हैं। आरडीएस कॉलेज डिस्पैच सेंटर : यहां से सकरा, कुढ़नी और पारू विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सामग्री व कर्मियों का प्रस्थान होगा। इस केंद्र से संबद्ध कुल 1106 मतदान केंद्र हैं। शहर में होगी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : जिलाधिकारी ने डिस्पैच के दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इससे पोलिंग पार्टियों की रवानगी व्यवस्थित रूप से हो सकेगी। उन्होंने डीएसपी ट्रैफिक और जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जाम व अव्यवस्था से बचने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग रूट चार्ट तैयार किए जाएं। छह नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के पीठासीन पदाधिकारी ईवीएम एवं चुनाव सामग्री लेकर बाजार समिति परिसर स्थित बज्रगृह पहुंचेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों से बाजार समिति तक आने वाले मुख्य मार्गों, वाहनों के प्रवेश व निकास द्वारों को जाम से मुक्त रखने व मतगणना केंद्र और बज्रगृह की सुरक्षा को लेकर मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश पास व्यवस्था और सभी आगंतुकों की पहचान सत्यापन के लिए सख्त सुरक्षा मानक लागू किये जाएंगे। ये अधिकारी थे साथ : उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रेयाश्री, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।