Muzaffarpur News: शहर में 30 जगह बनेंगे वाच टॉवर, सीसीटीवी से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए शहरी क्षेत्र में 30 वाच टॉवर बनाए जाएंगे। प्रत्येक टॉवर पर दो पुलिस जवान तैनात होंगे और सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफर होंगे। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी होगी। मेला और भीड़ पर नजर रखने के लिए 20 स्थानों पर मिनी नियंत्रण कक्ष भी बनाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर निगरानी रखकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarpur News: शहर में 30 जगह बनेंगे वाच टॉवर, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर निगरानी को शहरी क्षेत्र में 30 वाच टॉवर बनाए जाएंगे। हर वाच टॉवर पर दो-दो पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही वाच टॉवरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और वीडियोग्राफरों की तैनाती की जाएगी। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ये सभी नियंत्रित होंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम कुमार गौरव व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी

दुर्गापूजा के दौरान मेला व भीड़ पर निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 20 स्थानों पर मिनी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

इन स्थानों पर बनेंगे वाच टॉवर

इन स्थानों पर बनेंगे वाच टॉवर:

नगर थाना के सरैयागंज टावर चौक, पंकज मार्केट, संतोषी माता मंदिर, मोतीझील ओवरब्रिज के तीन मुहाने पर, बड़ी कल्याणी चौक, बनारस बैंक चौक व पक्की सराय चौक, अखाड़ाघाट पुल के दोनों छोड़, मिठनपुरा थाना के राज राजेश्वरी देवी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, खादी भंडार चौक, काजीमोहम्मदपुर थाना के लेनिन चौक, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार चौक, जानकी दुर्गामंदिर चौक, अहियापुर के आखाड़ाघाट स्थित दुर्गा स्थान, बैरिया गोलंबर, जियालाल चौक, अहियापुर चौक व जीरोमाइल चौक,सदर थाना के भगवानपुर चौक, खबड़ा दुर्गा मंदिर के पास, कच्ची-पक्की चौक, गोबरसही चौक, भिखनपुरा चौक व चौसीमा, ब्रह्मपुरा के जूरन छपरा चौक के पास व ब्रह्मपुरा थाना चौक के पास दुर्गा स्थान मंदिर के पास वाच टॉवर बनाए जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में कितने वाच टॉवर बनाए जाएंगे?−
शहरी क्षेत्र में 30 वाच टॉवर बनाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: शहर में 30 जगह बनेंगे वाच टॉवर, सीसीटीवी से होगी निगरानी