भूसा घर और लग्जरी कार से 100 कार्टन शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 100 कार्टन शराब और बीयर जब्त की। आरोपी धनंजय द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अन्य राज्यों से लाए जाने की सूचना थी। टीम ने संदिग्ध कार का पीछा कर 20 कार्टन और बरामद किए।

भूसा घर और लग्जरी कार से 100 कार्टन शराब जब्त, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर भूसा घर और लग्जरी कार से सौ कार्टन शराब और बीयर की खेप को जब्त की। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया गया।

छापेमारी की जानकारी

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मीनापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा में दूसरे राज्य से शराब और बीयर मंगाकर स्टाक किया गया है। उन्होंने सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह, तारकेश्वर पांडेय और एसआई दिलीप कुमार पासवान के साथ छापेमारी की। वहां भूसा घर से करीब 80 कार्टन शराब और बीयर जब्त की गई। मौके से धंधेबाज धनंजय द्विवेदी उर्फ धनंजय दुबे को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज ने पूछताछ में सहयोगियों के नाम बताए हैं। वे टीम के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से भाग निकले थे। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया हे। इस मामले में जितेंद्र बैठा, अरविंद सह और जगत कुमार समेत अन्य को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

लग्जरी कार से शराब की बरामदगी

बताया कि उत्तर प्रदेश से लग्जरी कार में शराब लोड कर लाने की भी सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम के साथ छापेमारी की गई। अहियापुर के बखरी में एक संदिग्ध कार को देखकर उसे रोकने का प्रयास किया गया। टीम को देख चालक तेज गति से कार लेकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया तो एक घर के बाहर कार खड़ी कर भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर उससे 20 कार्टन शराब जब्त हुई। कार से कुछ कागजात मिले हैं। इससे कार नंबर का सत्यापन किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

छापेमारी में कितनी शराब की खेप जब्त की गई?
छापेमारी में कुल 100 कार्टन शराब और बीयर की खेप जब्त की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।