Muzaffarpur News: पांच दिन बाद खुली ओपीडी, मॉडल अस्पताल में हंगामा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: नर्सिंग काउंटर पर भीड़ के कारण हुआ हंगामा सुबह से दोपहर तक लगी रही मरीजों

Muzaffarpur News: पांच दिन बाद खुली ओपीडी, मॉडल अस्पताल में हंगामा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को सदर से पीएचसी तक की ओपीडी शुरू हो गई। पांच दिन से लौट रहे मरीज सुबह से ही सदर अस्पताल और एमसीएच में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंच गए। मरीजों की भीड़ के कारण कई बार काउंटर पर हंगामा भी हुआ। सुबह 11.15 बजे मॉडल अस्पताल के नर्सिंग काउंटर पर लाइन में आगे बढ़ने को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने हंगामे को शांत कराया। ओपीडी में इलाज कराने के अलावा एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के लिए भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के साथ पैथोलॉजी सेंटर पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही।

हड़ताल खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी शुरू हो गई। हड़ताल के कारण पांच दिन से गर्भवती महिलाएं लौट जा रही थीं। मॉडल अस्पताल में ओपीडी के अलावा दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भी मरीजों की भीड़ रही। ऑर्थो ओपीडी के बाहर दिव्यांगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान सर्वर और इंटरनेट के धीमे चलने से पर्चा काटने में परेशानी हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पांच दिन बाद खुली ओपीडी, मॉडल अस्पताल में हंगामा