Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur DM Reviews Health Services Focuses on Women and Underprivileged Children
महिलाओं को उपलब्ध हों गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम

महिलाओं को उपलब्ध हों गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। सभी प्रखंडों में प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वंचित परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया।

Feb 09, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। स्पष्ट निर्देश भी दिया कि प्रत्येक प्रखंड में प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्स की उपलब्धता और संस्थागत प्रसव की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सेवाओं के सभी प्रमुख सूचकांकों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे पीएचसी एवं सीएचसी का नियमित साप्ताहिक निरीक्षण करें तथा रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, नि:शुल्क दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच, ओपीडी संचालन एवं स्वच्छता व्यवस्था की नियमित जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीकाकरण की समीक्षा में पाया गया कि दिसंबर में 12,439 के लक्ष्य के विरुद्ध 11,811 बच्चों का टीकाकरण कर 95 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। वहीं अप्रैल से दिसंबर 2025 तक 1,11,951 लक्ष्य के विरुद्ध 1,05,712 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वंचित परिवारों के बच्चों पर विशेष फोकस करने का निर्देश डीएम ने निर्देश दिया कि स्लम एरिया, प्रवासी मजदूरों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ पर रहने वाले एवं वंचित परिवारों के बच्चों पर विशेष फोकस किया जाए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की भी विस्तृत समीक्षा की गई। दिसंबर में कुल 22 तथा जनवरी में 36 बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मोतीपुर, साहेबगंज, पारू, गायघाट, मीनापुर, सकरा के सीडीपीओ को प्रति माह न्यूनतम पांच बच्चों को एनआरसी भेजने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।