Muzaffarpur News: श्रावणी मेला : रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक डीएम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव ने रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सावन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं, सुरक्षा और सुगम आवागमन पर जोर दिया। डीएम ने सभी विभागों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया और खासकर भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने की बात कही।

Muzaffarpur News: श्रावणी मेला : रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक डीएम ने किया निरीक्षण

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले को लेकर डीमए कुमार गौरव ने मंगलवार को रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समय पर सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया। भीड़ प्रबंधन पर बल देते हुए डीएम ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों का सुव्यवस्थित निर्धारण और निर्बाध आवागमन की व्यवस्था करने को कहा।

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता और भीड़ नियंत्रण को पर्याप्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा में डीएम ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू करने, पार्किंग स्थलों का समुचित चयन और जरूरत के अनुसार डायवर्जन योजना लागू करने को कहा। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष को पूरे मेला अवधि में 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।