Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur District Torch Sports Talent Search Competition Concludes with Cycling Events
साइक्लिंग प्रतियोगिता में शिवा, इशांत, अन्नी व राखी प्रथम

साइक्लिंग प्रतियोगिता में शिवा, इशांत, अन्नी व राखी प्रथम

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में जिला खेल विभाग और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन हुआ। बारिश के कारण प्रतिभागियों की संख्या कम रही, केवल 50 खिलाड़ी पहुंचे। विभिन्न आयु वर्ग में...

Aug 13, 2025 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। जिला खेल विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सीजन-1 के अंतिम दिन बुधवार को पंडित नेहरू स्टेडियम में साइक्लिंग गर्ल्स व ब्वॉयज अंडर-14 व 16 प्रतियोगिता हुई। सुबह से हुई लगातार बारिश के कारण काफी विलंब से प्रतियोगिता हुई। नतीजतन जिले के प्रखंडों से प्रतिभागियों की संख्या कम रही। करीब 50 खिलाड़ी ही पहुंचे। ट्रेनिंग आईएएस प्रेम कुमार, डीपीओ सुजीत कुमार दास व जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: पांच किलोमीटर ब्वॉयज अंडर-14 : प्रथम शिवा कुमार (कांटी), द्वितीय हृदय गुंजन (कटरा) व तृतीय दीपक कुमार (मोतीपुर)।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पांच किलोमीटर ब्वॉयज अंडर-16 : प्रथम इशांत कुमार (बोचहां), द्वितीय अंकित राज (कुढ़नी) व तृतीय ऋतिक राज (कांटी)। तीन किलोमीटर गर्ल्स अंडर-14 : प्रथम अन्नी कुमारी (कटरा), द्वितीय साक्षी कुमारी (मोतीपुर)। तीन किलोमीटर गर्ल्स अंडर-16 : प्रथम राखी कुमारी (कटरा), द्वितीय डॉली कुमारी (मीनापुर)। जिला खेल पदाधिकारी खेल भवन में सभी मेडलिस्टों को पुरस्कृ़त किया। संचालन खेल शिक्षक करूणेश कुमार ने किया। मौके पर खेल शिक्षक रामकुमार राय, भानू प्रिया, लालबाबू सिंह, अभिजीत आनंद, कुंदन राज, मुकेश कुमार, अजय ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, अवधेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण वर्मा, श्वेताभ खान आदि थे।