Muzaffarpur News: जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आज से
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो रहा है। उद्घाटन समारोह 10 बजे होगा, जिसमें 11 विभिन्न खेलों की स्पर्द्धा होगी। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू होगी। सिकंदरपुर नेहरू स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे डीएम कुमार गौरव उद्घाटन करेंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे होगी। पहले दिन कुश्ती, तैराकी, हॉकी, हैंडबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, ताइक्वांडो, वुशू, शतरंज और बास्केटबॉल समेत 11 खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


