Muzaffarpur News: हर पंचायत में टीबी की निगरानी करेंगे अधिकारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में सभी पंचायतों में टीबी मुक्त अभियान की निगरानी की जाएगी। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों की एक टीम गठित की है और हर अधिकारी को एक-एक प्रखंड आवंटित किया गया है। यह अभियान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए किया जा रहा है।

Muzaffarpur News: हर पंचायत में टीबी की निगरानी करेंगे अधिकारी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवददाता। जिले की सभी पंचायतों में टीबी मुक्त अभियान की निगरानी की जाएगी। इसके लिए डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों की टीम का गठन किया है। सभी अधिकारियों को एक-एक प्रखंड आवंटित किया गया है।प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी विवेक कुमार को सरैया, भूमि सुधार उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी को कुढ़नी, एसडीओ पश्चिम आकांक्षा आनंद को पारू, वरीय उप समाहर्ता डॉ अर्चना कुमारी को मड़वन, जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह को बोचहां, निदेशक लेखा प्रशासन अभिजीत चौधरी को मोतीपुर प्रखंड आवंटित किया गया है।इसके अलावा जिला पंयायती राज अधिकारी प्रियव्रत रंजन को औराई, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को मुरौल, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी मृदुला कुमारी को मुशहरी, जिला भू अर्जन अधिकारी शालिग्राम साह को साहेबगंज, जिला कल्याण अधिकारी प्रसूत परिमल को मीनापुर प्रखंड मिला है।वहीं,

वरीय उपसमाहर्ता यशवंत कुमार को कांटी, वरीय उप समाहर्ता सौरभ राज को कटरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी कृष्ण कुमार को सकरा, एसडीओ पूर्वी को गायघाट और समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार को बंदरा प्रखंड का नोडल बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।