Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur District Lags in Tree Plantation with Only 11 000 Saplings Planted
मां के नाम एक पेड़ लगाने में जिला फिसड्डी

मां के नाम एक पेड़ लगाने में जिला फिसड्डी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर जिला मां के नाम एक पेड़ लगाने में पिछड़ गया है। जिले में अब तक केवल 11 हजार बच्चों ने पौधे लगाये हैं, जबकि 3368 स्कूलों को मिलाकर 2.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। 50 प्रतिशत स्कूल...

Aug 14, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मां के नाम एक पेड़ लगाने में जिला फिसड्डी है। सूबे में निचले पायदान पर जिला है। जिले में अबतक 11 हजार बच्चों ने ही पौधे लगाये हैं। यूको क्लब के कामों की समीक्षा में यह सामने आया है। हर स्कूल को कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस हिसाब से जिले में 3368 स्कूलों को ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था, लेकिन अबतक 11 हजार पौधे ही लगे हैं। इतना ही नहीं, अबतक 50 फीसदी स्कूल भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं। गुरुवार को मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में पौधे लगाने की समीक्षा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें वैशाली में 82,370 पौधे लगाया गये हैं। दरभंगा में 25 हजार और पूर्वी चंपारण में 12,940 पौधे लगाये गये हैं। प. चंपारण में भी यह संख्या काफी कम है। इस जिले में 3429 पौधे लगाये गये हैं। मधुबनी में 15,527, सीतामढ़ी में 10,277 पौधे लगे हैं। समस्तीपुर में 9 हजार, सुपौल में 9796, नवादा में 8033, भागलपुर में 5143 पौधे ही लगे हैं।