प्रधान जिला जज ने किया जेल में जातीय भेदभाव की ली जानकारी
मुजफ्फरपुर की प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से जातिगत भेदभाव और दुर्व्यहार के बारे में जानकारी ली। किसी भी बंदी ने ऐसी शिकायत नहीं की। जज ने जेल अधीक्षक को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और बंदियों के अधिकारों के सभी प्रावधान लागू करने के आदेश दिए।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। जातिगत आधार पर भेदभाव के संबंध में बंदियों से जानकारी लेने के लिए प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह मंगलवार को जेल पहुंची। उन्होंने जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से जातिगत आधार पर भेदभाव व दुर्व्यहार के संबंध में पूछताछ की। किसी बंदी ने इस तरह की शिकायत नहीं की। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव राधेश्याम, प्रिंस भारती व मुंसिफ पश्चिमी भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ थे। महिला वार्ड के बंदियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
उन्होंने बंदियों के अधिकारों से संबंधित सभी प्रावधानों को लागू करने का भी निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


