प्रखंडों में नए सिरे से होगी वरीय प्रभारी अधिकारियों की तैनाती, करेंगे योजना की निगरानी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने कल्याण एवं विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए 16 अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों का वरीय प्रभारी बनाया है। अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की गुणवत्ता की जांच करनी होगी। सभी वरीय प्रभारी सप्ताह में एक दिन अपने प्रखंड का दौरा करेंगे।

प्रखंडों में नए सिरे से होगी वरीय प्रभारी अधिकारियों की तैनाती, करेंगे योजना की निगरानी

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिले में संचालित कल्याण एवं विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन ने 16 अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नई सूची जारी की है।

अधिकारियों की जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को आवंटित प्रखंडों में नियमित भ्रमण कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व कार्यों तथा अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करनी होगी। साथ ही योजनाओं की प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर संबंधित प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा। सूची के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेक को सरैया, भूमि सुधार उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी को कुढ़नी, एसडीओ आकांक्षा आनंद को पारू, वरीय उप समाहर्ता अर्चना कुमारी को मड़वन तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को बोचहां प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निदेशक अभिजीत चौधरी को मोतीपुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन को औराई, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को मुरौल, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुदुला कुमारी को मुशहरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम साह को साहेबगंज तथा जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा को मीनापुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरीय उप समाहर्ता यशवंत कुमार को कांटी, सौरभ रात को कटरा, डीसीएलआर पूर्वी कृष्ण कुमार को सकरा, एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार को गायघाट और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार को बंदरा का वरीय प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

दौरे और रिपोर्टिंग

डीएम के आदेश में कहा गया है कि सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन अपने आवंटित प्रखंड का दौरा करेंगे। वे प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिला प्रशासन ने कितने अधिकारियों को प्रभारी बनाया है?
जिला प्रशासन ने 16 अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया है।
Kundan Kumar

लेखक के बारे में

Kundan Kumar

शॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।

करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।

विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।