
जिले का मतदान 72 फीसदी पार, 1215 वोट गए बेकार
मुजफ्फरपुर जिले का मतदान प्रतिशत इस बार 72.14 फीसदी को पार कर गया है। 11 विधानसभा सीटों पर 1215 वोट बेकार हुए हैं। मीनापुर और बोचहां सीट पर सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है, जबकि बरुराज पर सबसे कम 11 वोट निरस्त हुए हैं। निर्वाचन विभाग ने विधानसभावार अंतिम आंकड़े जारी किए हैं।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले का मतदान इस बार 72 फीसदी को पार कर गया है। हालांकि, 11 विधानसभा में 1215 वोट बेकार भी गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह सामने आया है। निर्वाचन विभाग ने विधानसभावार अंतिम आंकड़ा जारी किया गया है। इसके अनुसार जिले में सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है। पहले जिले का कुल मतदान प्रतिशत 71.98 था। वहीं, बुधवार के आंकड़े बता रहे कि 11 सीटों को मिलाकर 72.14 फीसदी मतदान हुआ है। जिले की 11 विधानसभा सीट पर सबसे अधिक शहरी और कुढ़नी सीट पर वोट निरस्त हुए हैं।
वहीं, सबसे कम बरुराज सीट पर महज 11 वोट निरस्त हुए हैं। इसी तरह सकरा में 153, कांटी में 104 बेकार गए हैं। पोस्टल वोट के निरस्त का यह आंकड़ा है जिसे विधानसभावार जारी किया गया है। अंतिम आंकड़े के अनुसार भी जिले में मीनापुर और बोचहां सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ है। मीनापुर में पहले जारी आंकड़े के अनुसार मतदान प्रतिशत 77.54 फीसदी था, वहीं बुधवार के आंकड़े बता रहे कि मीनापुर में 77.75 फीसदी मतदान हुआ है। मुजफ्फरपुर सीट पर 211 तो कुढ़नी सीट पर 200 पोस्टल वोट निरस्त हुए हैं। मीनापुर और बोचहां अब भी रहा अव्वल: मीनापुर और बोचहां मतदान में अव्वल रहा है। पहले मीनापुर का कुल मतदान का आंकड़ा 2,19,232 था, वहीं अब 2,19,963 है। इसी तरह बोचहां में पहले 2,18,123 था, वहीं अब 2,18,993 है। मीनापुर में 731, जबकि बोचहां में 870 वोट बढ़ा है। जिले की 11 सीटों पर बढ़ा मतदान प्रतिशत विस सीट नया आंकड़ा पुराना आंकड़ा गायघाट 69.43 69.29% औराई 66.73 66.58% मीनापुर 77.75 77.54% बोचहां 76.56 76.35% सकरा 75.44 75.35% कुढ़नी 75.79 75.63% मुजफ्फरपुर 59.42 59.17% कांटी 72.86 72.70% बरुराज 73.82 73.72% पारू 72.92 72.78% साहेबगंज 72.83 72.67%

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




