बीआरएबीयू: फाइलों में दब गई डिस्टेंस की परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआर बिहार विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा की लंबित परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई हैं। छात्रों ने परीक्षा कराने की मांग की है, क्योंकि 2016 से 2018 तक की 81 परीक्षाएं लंबित हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

बीआरएबीयू: फाइलों में दब गई डिस्टेंस की परीक्षा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआर बिहार विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की लंबित परीक्षा फाइलों में दबकर रह गई है। पिछले साल विवि प्रशासन ने घोषणा की थी कि अक्टूबर 2025 में परीक्षाएं करा ली जाएंगी, लेकिन इसपर अमल नहीं हो सका। हद तो यह है कि परीक्षा विभाग ने डिस्टेंस का परीक्षा फार्म भरने की तारीख भी जारी की गई, पर बाद में उसे वापस ले लिया गया। पिछले दिनों कई विद्यार्थियों ने डिस्टेंस की परीक्षा कराने के लिए विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। छात्रों का कहना था कि परीक्षा नहीं होने से उनका भविष्य खराब हो रहा है। मालूम हो कि कोर्ट के आदेश से बीआरएबीयू में डिस्टेंस की लंबित परीक्षाएं ली जानी हैं।बीआरएबीयू

में डिस्टेंस की वर्ष 2016 से 2018 तक की 81 परीक्षाएं बाकी हैं। 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। पीजी से लेकर वोकेशनल तक की परीक्षाएं ली जानी हैं, लेकिन अब तक परीक्षा की कोई सुगबुगाहट विवि प्रशासन नहीं कर रहा है। डिस्टेंस के नोडल प्रो सतीश कुमार राय ने बताया कि परीक्षा विभाग को परीक्षा लेनी है। इसके लिए परीक्षा विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। बीआरएबीयू में डिस्टेंस की कई परीक्षाओं के लिए कई बाद आंदोलन हो चुका है। बीएड की परीक्षा के लिए छात्रों ने काफी आंदोलन किया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद एमफिल की परीक्षा ली गई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।