Muzaffarpur News: कॉलेजों में छात्र नहीं आते, हाईस्कूलों में बच्चे बरामदे पर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 39 नए राजकीय डिग्री कॉलेज मिडिल और हाईस्कूलों में चल रहे हैं। इनके लिए स्कूलों के कमरे दिए जाने से बच्चों को कक्षाओं और बैठने की जगह की कमी हो रही है। मुजफ्फरपुर के गायघाट, औराई और बोचहां में कॉलेज संचालित हैं, जहां उपस्थिति कम है। जारंग स्कूल में भी कक्षाएं बरामदों और दूसरे कमरों में चल रही हैं।

Muzaffarpur News: कॉलेजों में छात्र नहीं आते, हाईस्कूलों में बच्चे बरामदे पर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। एक तरफ कॉलेजों में छात्र आते नहीं, कमरे खाली रहते हैं वहीं हाईस्कूलों के बच्चे बरामदे व पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। बीआरए बिहार विवि में मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिले में 39 नए राजकीय डिग्री कॉलेज मिडिल और हाईस्कूलों में खुले हैं। इन स्कूलों के चार से आठ कमरे कॉलेज के लिए ले लिये गये हैं। अधिकांश स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए अब जगह तलाशनी पड़ती है, जबकि नए डिग्री कॉलेजों में उपस्थिति 100-200 भी नहीं रहती है।

स्कूलों के कमरों में चल रहे डिग्री कॉलेज

मुजफ्फरपुर में तीन नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुले हैं, जिनका संचालन मिडिल-हाईस्कूलों में किया जा रहा है। इसमें गायघाट, औराई और बोचहां शामिल है। बोचहां में मिडिल स्कूल शफुर्दीनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज चल रहा है। यहां के एक नए भवन में कॉलेज संचालित किया जा रहा है। इसके अधिकांश कमरे खाली ही रहते हैं, वहीं स्कूल के बच्चों को कई बार बरामदे में बैठाना पड़ता है। बच्चों की संख्या अधिक होने पर शिक्षक हलकान रहते कि बच्चों को कैसे बिठाया जाए।

स्कूलों में जगह की कमी से पढ़ाई प्रभावित

जगह की कमी से जमीन पर बैठते हैं बच्चे

औराई में प्रखंड मुख्यालय के बगल में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराई हिंदी में डिग्री कॉलेज खोला गया है। इस स्कूल में एक से आठ कक्षा तक नामांकित बच्चों की संख्या 869 है, जिनके लिए 19 रूम दो मंजिला बनाए गए हैं। इसमें 6 कमरे में स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी, स्टोर रूम प्रधानाध्यापक कक्ष चलाया जा रहा है। बाकी के 13 कमरों में तीन कमरा सीआरपीएफ पुलिस जवान को दिया गया है, जिसमें वर्तमान में दो कमरे में पुलिस रह रही है एक कमरा खाली किया गया है। बाकी के 10 कमरे बच्चों के लिए हैं। 60% बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। 40% बच्चे जमीन पर बैठते हैं। नौवीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए 8-8 कमरे दो मंजिला बनाए गए थे, जिनमें आठ कमरे हाईस्कूल से प्लस-टू तक के लिए दिया गया है, जिसमें चार कमरा कार्यालय, लैब, स्टोर रूम, लाइब्रेरी में लगा हुआ है। चार कमरे में बच्चों की पढ़ाई होती है। नौवीं से 12वीं में 448 बच्चे नामांकित हैं। इसमें बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था 40 फीसदी के लिए ही है। इधर, डिग्री कॉलेज के लिए आठ कमरा प्लस टू भवन के ऊपर का दिया गया है, जिसमें चार कमरा स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी प्रधानाध्यापक कक्ष अन्य शिक्षक कक्ष के रूप में रखा गया है। जबकि, चार कमरे में डिग्री कॉलेज चल रहा है, जिसमें 200 से भी कम बच्चे हैं। कभी पांच तो कभी 20 तक बच्चे आते हैं। मवि के प्रधान प्रभात कुमार ने बताया कि स्कूल का पुराना भवन धराशाई होकर गिर चुका है।

जारंग स्कूल में कक्षाओं के संचालन में कठिनाई

पुस्तकालय के लिए बने कमरे में चलती है 12वीं की कक्षा

जारंग प्लस-टू स्कूल परिसर में डिग्री कॉलेज संचालित होने से प्लस-टू के कक्षा संचालन में काफी कठिनाई हो रही है। विद्यालय में कुल 17 कमरे हैं, जिनमे से चार कमरा डिग्री कॉलेज को दिया गया है। उसमे पहले 12वीं का कक्षा संचालन होता था। अब स्थिति यह है कि पुस्तकालय के लिए बने नये कमरे में 12वीं आर्ट, स्टेडियम के लिए बने भवन में 12वीं कामर्स एवं साइंस की कक्षा का संचालन किया जाता है। 9-10 के अलग अलग सेक्सन को बरामदे पर बैठा कर पढ़ाया जा रहा है। वहीं डिग्री कॉलेज में विभिन्न विषयों में 100 से भी कम छात्रों का नामांकन हुआ है। हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि कक्षा संचालन में कठिनाई हो रही है। उपलब्ध संसाधन में किसी तरह काम चलाया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुजफ्फरपुर में किन जगहों पर नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुले हैं?−
मुजफ्फरपुर में गायघाट, औराई और बोचहां में नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुले हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कॉलेजों में छात्र नहीं आते, हाईस्कूलों में बच्चे बरामदे पर