दूध देने गए ग्वाले को कुत्ते ने काटकर किया घायल

Feb 13, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में एक ग्वाले अजीत कुमार को पालतू कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इलाज के लिए जाने पर, उसे मारपीट कर और गंभीर रूप से जख्मी किया गया। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार में हुई है। ग्वाले ने कुत्ते के मालिक मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूध देने गए ग्वाले को कुत्ते ने काटकर किया घायल

मुजफ्फरपुर। दूध देने गए ग्वाला अजीत कुमार को शुक्रवार को एक पालतू कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। जब पीड़ित ने इलाज कराने के लिए कहा तो उसको मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार प्रोफेसर कॉलोनी की है। जख्मी ग्वाला मिठनपुरा थाना के वीसी लेन का रहने वाला है। मामले को लेकर पीड़ित ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है। इसमें कुत्ता के मालिक मां-बेटे को आरोपी बनाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।