खतरे से खाली नहीं अहियापुर व सदर इलाके के दस रास्ते, बढ़ी राहजनी
मुजफ्फरपुर में अहियापुर और सदर थाना क्षेत्र में चेन और मोबाइल छिनतई की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। कटिहार का कुख्यात कोढ़ा गैंग और स्थानीय गैंग इस अपराध में शामिल हैं। पुलिस की गश्त के बावजूद 70% मामले अनसुलझे हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। एसडीपीओ ने गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर और सदर थाना क्षेत्र इन दिनों चेन और मोबाइल छिनतई करने वाले बदमाशों का सेफ जोन बन गए हैं। अपराधी इतने बेखौफ हैं कि व्यस्त सड़कों पर भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी के दावों के बीच बीते एक माह के भीतर दोनों थाना क्षेत्रों में छिनतई की 10 से अधिक वारदात हो चुकी है।जांच में यह बात सामने आई है कि इन वारदातों के पीछे मुख्य रूप से कटिहार का कुख्यात कोढ़ा गैंग और शहर के लोकल गैंग सक्रिय हैं। हाल ही में एक रिटायर कुलपति की पुत्री से लूटी गई चेन कटिहार के कोढ़ा से बरामद हुई थी।
वहीं, गोबरसही-डुमरी रोड में ऑटो सवार महिला से हुई छिनतई में शेखपुर दाब के बदमाशों की संलिप्तता पाई गई है।सीसीटीवी में तस्वीर कैद, फिर भी अपराधी पकड़ से बाहरअधिकतर वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। करीब 70 प्रतिशत मामलों में डिटेक्शन नहीं हो पा रहा है। अपराधी वारदात के बाद सुरक्षित गलियों से निकल जाते हैं। सड़क किनारे टहलने वाले बुजुर्ग हों या ऑटो से सफर करने वाली महिलाएं, हर कोई खौफ के साये में है। बाइकर्स गैंग की तेजी और उनके पास मौजूद हथियारों के डर से लोग विरोध करने से भी कतराते हैं।लगातार हो रही छिनतई के मद्देनजर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने सदर और अहियापुर थाने के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बाइकर्स गैंग के बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए गश्ती दल को दबिश बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।अपराधियों का सेफ जोन बन गए ये 10 रास्तेछिनतई करने वाले बदमाशों ने शहर के दोनों थाना क्षेत्रों के 10 प्रमुख रास्तों को अपना सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। यहां बाइक सवार गिरोह महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं।सदर थाना क्षेत्र : रेवा रोड, गोबरसही-डुमरी रोड, खबड़ा रोड और बीबीगंज-चांदनी चौक रोड।अहियापुर थाना क्षेत्र : अखाड़ाघाट रोड, जीरोमाइल-पुरानी दरभंगा रोड, सीतामढ़ी रोड, दरभंगा फोरलेन और पुरानी मोतिहारी रोड।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


