Muzaffarpur News: हरियाणा पुलिस को सौंपी गई चोरी की जब्त बाइक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सीजेएम कोर्ट ने गुरुग्राम से चोरी हुई बाइक हरियाणा पुलिस को सौंपने की अनुमति दी। अहियापुर थाना पुलिस ने नौ जून को झपहां के पास वाहन जांच के दौरान बाइक जब्त की थी और सिवाईपट्टी के विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बाइक गुरुग्राम से चोरी कर लाने की बात कबूली। कोर्ट की अनुमति के बाद बाइक हरियाणा पुलिस को सौंप दी गई।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक हरियाणा पुलिस को सुपुर्द करने का सीजेएम कोर्ट ने आदेश दिया है। पिछले नौ जून को अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस ने इसे जब्त किया था। तब पुलिस ने सिवाईपट्टी थाना के कोदरिया गांव के विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विक्की ने गुरुग्राम से बाइक चोरी कर लाने की बात बताई थी। हरियाणा की पुलिस ने जब्त वाहन को वहां के कोर्ट में पेश करने के लिए अनुमति देने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अहियापुर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर सीजेएम ने इसकी अनुमति दे दी।
इसके बाद अहियापुर थाना की पुलिस ने यह बाइक हरियाणा पुलिस को सौंप दी।

