वारंट जारी होने के बाद गवाही देने पहुंचे एएसआई
मुजफ्फरपुर में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले में विशेष कोर्ट ने छह साल बाद एएसआई प्रकाश कुमार की गवाही दर्ज की। पुलिस लाइन के तत्कालीन डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किया गया था। इस मामले में रोशन कुमार को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया गया था, उसके पास हथियार और स्मैक मिली।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुढ़नी थाना में छह वर्ष पहले एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में विशेष कोर्ट (एनडीपीएस एक्ट) संख्या-दो से गैरजमानतीय वारंट जारी होने के बाद सोमवार को एएसआई प्रकाश कुमार गवाही देने पहुंचे। विशेष कोर्ट में उनकी गवाही दर्ज की गई। इस मामले में पहली गवाही है। छह वर्षों से चल रहे सेशन ट्रायल में गवाहों के नहीं आने पर शनिवार को विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो के न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस लाइन के तत्कालीन डीएसपी विपिन नारायण सिंह, कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, आईओ विवेकानंद सिंह, एएसआई प्रकाश कुमार, होमगार्ड जवान कुमोद कुमार व दिनेश चौधरी के विरुद्ध शनिवार को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था।
विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार की गवाही कराई गई थी। कुढ़नी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने 10 सितंबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि जेल से बाहर आया रोशन कुमार जगरनाथपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लोडेड देसी कट्टा व पांच पुड़िया स्मैक मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


