सक्षमता चार के वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 को

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सक्षमता चार के 917 अभ्यर्थियों के लिए 26 मई को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में 244 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 542 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र संदेहास्पद थे। यह अंतिम अवसर है, और सभी अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।

सक्षमता चार के वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 को

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता चार के वंचित अभ्यर्थी 26 मई को काउंसलिंग करा सकेंगे। सूबे के 917 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।सक्षमता चार के अभ्यर्थियों के लिए 6 से 11 फरवरी तक डीआरसीसी में काउंसलिंग कराई गई थी। इसमें 917 अभ्यर्थी काउंसलिंग पूरी नहीं कर पाए थे। 244 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। चार अभ्यर्थी आने के बाद भी काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए थे। संदेहास्पद प्रमाणपत्र वाली श्रेणी में 542 अभ्यर्थी थे। संदेह की श्रेणी में आए इन 542 अभ्यर्थी को भी खुद को साबित करने का दोबारा अवसर मिला है। इसके अलावा प्रमाणपत्र की मूल प्रति नहीं देने वालों में 127 अभ्यर्थी थे।विभाग

ने निर्देश दिया है कि 26 मई को पांच स्लॉट में जिला मुख्यालय में इनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद इन शिक्षकों को मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी प्रमाणपत्र के साथ आना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।