जलापूर्ति पाइपलाइन के निर्माण का टेंडर जल्दी जारी करने की मांग

Feb 15, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर की वार्ड संख्या 47 की पार्षद राजकुमारी देवी ने नल जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार के लिए जल्दी टेंडर जारी करने की मांग की है। रामबाग, शास्त्रीनगर समेत अन्य क्षेत्रों में 8 किलोमीटर लंबे जलापूर्ति पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन टेंडर में देरी हो रही है।

जलापूर्ति पाइपलाइन के निर्माण का टेंडर जल्दी जारी करने की मांग

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 47 की पार्षद राजकुमारी देवी ने नल जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार को लेकर जल्दी टेंडर जारी करने की मांग की है। कहा कि रामबाग, शास्त्रीनगर व अन्य इलाकों में करीब आठ किलोमीटर लंबे जलापूर्ति पाइपलाइन के विस्तार को लेकर मापी, एस्टीमेट समेत तमाम तकनीकी व कागजी काम पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद टेंडर में देरी हो रही है। 700 से अधिक घरों को नल का कनेक्शन देना है। इसमें अधिक देरी होने पर आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।