तीन माह में बनेंगी आठ सड़कें व छह नाले, कार्यादेश जारी

तीन माह में बनेंगी आठ सड़कें व छह नाले, कार्यादेश जारी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में अगले तीन महीने में आठ सड़कों और छह नालों का निर्माण होगा। नगर निगम ने इसके लिए एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने का कार्यादेश जारी किया है। निर्माण सात वार्डों में होगा, जिसमें पेवर...

Sep 07, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले तीन महीने में शहर में आठ सड़कों और छह नालों का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम ने इसका कार्यादेश जारी कर दिया है। कुल सात वार्डों (11, 12, 14, 20, 24, 43 व 46) में निर्माण होना है। काम पूरा करने की समय सीमा एक से तीन माह तय की गई है। पांच वार्डों में सड़क व नाला और दो वार्डों (16 व 20) में सिर्फ सड़क बनेगी। वार्ड 46 में पेवर ब्लॉक से दो सड़कों के अलावा दो आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। कार्यादेश में मानकों के अनुसार नाले की सतह की स्लोपिंग बनाने को कहा गया है, ताकि सुगमता से पानी की निकासी हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा सड़क का काम शुरू होने से पहले प्रीलेवल कराने को कहा गया है। इससे काम पूरा होने पर सटीक गणना हो सकेगी।