वरिष्ठ कांग्रेसी भजनलाल साह के निधन पर शोक

Mar 05, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भजनलाल शाह का निधन हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भजनलाल ने हमेशा सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाई और उनकी कमी हमेशा खलेगी। अन्य पार्टी नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

वरिष्ठ कांग्रेसी भजनलाल साह के निधन पर शोक

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेसी भजनलाल शाह (साहेबगंज) के निधन पर जिले के पार्टी नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। जिंदगीभर कांग्रेस से जुड़े भजनलाल हमेशा सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने में आगे रहे। हमेशा उनकी कमी खलेगी। जिला प्रवक्ता समीर कुमार, उमेश कुमार राम, मुकेश त्रिपाठी, समीर कुमार, महताब आलम सिद्दिकी, नवल किशोर सिंह, केदार सिंह पटेल, मोजक्किर रहमान, रीतेश कुमार संजू, कौशल किशोर चौधरी व अन्य ने भी शोक व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।