अखाड़ाघाट और चंदवारा पुल से आवागमन अगले साल मार्च तक
मुजफ्फरपुर में अगले साल मार्च तक अखाड़ाघाट और चंदवारा पुल का निर्माण पूरा होगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है और विशेष कैंप 7 मई को आयोजित किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को अगले साल मार्च में दो सौगत मिलेगी। अखाड़ाघाट और चंदवारा पुल पूरा हो जाएगा। बुधवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने अखाड़ाघाट और चंदवारा (फेज-1 एवं फेज-2) पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने काम को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने डीएम को बताया कि जेल चौक से सिपाहपुर होते हुए ओल्ड एनएच दरभंगा तक, डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज के समीप 2050 मीटर लंबे एप्रोच पथ (फेज-2) के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
प्राक्कलित राशि की स्वीकृति
डीएम ने दामोदरपुर, भगवतीपुर एवं हरपुर मौजा में भूमि अधिग्रहण के लिए प्राक्कलित राशि को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान की और बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने डीएलएओ को निर्देश दिया कि शेष दो मौजों सिपाहपुर और चक मोहब्बत का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करें। इस दौरान नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम शाह, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम आलोक कुमार, अंचलाधिकारी मुसहरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष कैंप का आयोजन
सात मई को लगेगा विशेष कैंप :
डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम एवं अंचलाधिकारी मुसहरी को 7 मई को विशेष कैंप आयोजित कर आरेखन में पड़नेवाले भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएलएओ ने डीएम को बताया कि सभी संबंधित भू-धारियों को नोटिस भेजा गया है। चंदवारा पुल के फेज-1 का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वरीय परियोजना अभियंता को निर्देश दिया कि 20 मई तक चंदवारा पुल पर ब्लैक टॉपिंग कार्य पूरा कर लें। इसके अलावा, चंदवारा क्षेत्र के निकटवर्ती सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी मुसहरी को 11 मई तक अतिक्रमण हटवाने को कहा।
निर्माण कार्य की प्रगति
निर्माण की धीमी रफ्तार पर जतायी नाराजगी :
डीएम ने चंदवारा स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि स्मारक के ऊपरी मंजिल पर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी स्थापित होगी, जिसे नगर निगम को सौंपा जाएगा। डीएम ने इस परियोजना के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने व हर 10 दिन पर प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
नये पुल का निर्माण
अखाड़ाघाट पुल से जीरोमाइल तक 920 मीटर लंबे फोरलेन का होगा निर्माण
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।
चंदवारा के बाद डीएम ने टीम के साथ अखाड़ाघाट स्थित समानांतर निर्माणाधीन नये पुल की प्रगति को देखा। कार्य में और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे भी मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाय। डीएम ने कहा कि अखाड़ाघाट नये पुल के निर्माण से शहर के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
मालूम हो कि इस पुल की लंबाई 272 मीटर है। इसमें 8 पाये (पिलर) का निर्माण होगा। अखाड़ाघाट पुल से जीरोमाइल तक 920 मीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए डीएम ने पुल निर्माण निगम को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अखाड़ाघाट से सरैयागंज टावर की ओर 172 मीटर व जीरोमाइल की ओर 217 मीटर पहुंच पथ का निर्माण, पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


