Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Commissioner Reviews New Year Preparations and Public Safety Measures
मंदिरों, पिकनिक स्पॉट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति करें : आयुक्त

मंदिरों, पिकनिक स्पॉट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति करें : आयुक्त

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अधिकारियों के साथ नववर्ष के स्वागत के लिए बैठक की। पिकनिक स्पॉट्स, होटल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, और ठंड में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण पर भी चर्चा की।

Dec 30, 2025 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रमंडलीय कार्यालय में सोमवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नववर्ष के आगमन को लेकर पिकनिक स्पॉट, होटल, रेस्टोरेंट, मंदिर एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों को चिह्नित कर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। प्रमंडल के अंतर्गत सभी जिलों की विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, सीसीटीवी लगाने एवं उसकी क्रियाशीलता, यातायात व्यवस्था, मद्यनिषेध, भूमि विवादों के समाधान, शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण, विकासात्मक व जनकल्याणकारी सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत की जा रही कार्रवाई, सीसीए के जिलावार प्रस्ताव, शस्त्र सत्यापन की स्थिति तथा थानावार सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उनकी क्रियाशीलता की गहन समीक्षा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्येक शनिवार को सीओ, एसएचओ को अंचल कार्यालय में नियमित बैठक करने, भूमि विवाद का विधिसम्मत समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी जिलों के डीएम व एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। इस मौके पर तिरहुत रेंज के डीआईजी, सिटी एसपी, आयुक्त के सचिव, डीटीओ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। हाईमास्ट लाइट समय पर जलाएं और बंद करें : शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयुक्त ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा कि हाईमास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट समय पर जलाएं और बंद करें। मुक्तिधाम के लिए स्थल चिह्नित करने तथा उसकी चहारदीवारी को सुंदर एवं व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयुक्त ने गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया।