Muzaffarpur News: चंदवारा घाट पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के चंदवारा घाट पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रो. अवधेश पासवान ने सीएम सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच और जनकनगर, हरपुर तथा अन्य क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत की मांग की। नाला निर्माण की भी आवश्यकता बताई गई।

Muzaffarpur News:  चंदवारा घाट पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच को सौंपा ज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चंदवारा घाट पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रो.अवधेश पासवान ने रविवार को शहर आए सीएम सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चंदवारा घाट पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जनकनगर, हरपुर, आंबेडकर चौक से पटियासा चौक तक की सड़क को भी ठीक करवाने की मांग की है। इसके अलावा शेखपुरा, शाहबाजपुर, बाड़ा जगन्नाथ, जलालाबाद, झपहां, भिखनपुर, अब्दुलनगर और माधोपुर पंचायत में नाला निर्माण के साथ-साथ सभी सड़कों की मरम्मत कराने का भी अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।