Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur City Introduces Road Marking for Traffic Management and Vending Zones
वेंडिंग स्थल की बॉर्डर लाइनिंग और सड़कों पर मार्किंग की तैयारी

वेंडिंग स्थल की बॉर्डर लाइनिंग और सड़कों पर मार्किंग की तैयारी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में सड़कों के किनारे वेंडिंग स्थलों की बॉर्डर लाइनिंग और पैदल राहगीरों के लिए जगह की मार्किंग की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए टेंडर जारी किया है। इस पहल का मकसद सड़क पर अतिक्रमण रोकना और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Nov 28, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में सड़कों के किनारे वेंडिंग स्थल की बॉर्डर लाइनिंग के साथ ही सड़कों पर मार्किंग को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। पैदल राहगीरों की आवाजाही के लिए भी जगह की मार्किंग होगी। इसको लेकर एजेंसी के चयन के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया है। इसका मकसद शहर की सड़कों को जाम से मुक्त कराते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। नगर निगम के मुताबिक इस बार ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वेंडिंग जोन की मार्किंग पर फोकस है। वेंडरों को व्यवस्थित स्थान देने के लिए निर्धारित वेंडिंग स्थल की बॉर्डर लाइनिंग होगी। सड़क पर ठेला या दुकान लगाने के लिए तय सीमा को साफ-स्पष्ट लाइनिंग से चिह्नित किया जाएगा, ताकि कोई वेंडर सड़क का अतिक्रमण नहीं कर सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नो पार्किंग/नो स्टॉपिंग मार्किंग भी होगी, ताकि कोई वाहन वहां नहीं रुके व अवैध पार्किंग को रोका जा सके। साथ ही पैदल राहगीरों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वेंडिंग क्षेत्र के किनारे पैदल पथ की लाइनिंग की जाएगी। इसके अलावा सड़कों पर रोड लाइनिंग, जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन मार्किंग भी होंगे। एनकैप (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) फंड से इस पर राशि खर्च होगी। टेंडर के तहत 29 नवंबर से बोली भरने की शुरुआत और अंतिम तिथि नौ दिसंबर निर्धारित की गई है। दो वर्षों के लिए एजेंसी का चयन होना है। बयान ::: शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करना प्राथमिकता है। वेंडिंग जोन के आसपास ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है, इसलिए वहां विशेष मार्किंग बेहद जरूरी है। पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित रास्ता मिलेगा। सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा। रोड मार्किंग इसे अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगी। -विक्रम विरकर, नगर आयुक्त बयान :: यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार लाएगा। वेंडिंग जोन की लाइनिंग होने से जाम की समस्या कम होगी। सड़कें साफ-सुथरी दिखेंगी। रोड लाइनिंग पूरे शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी है। -निर्मला साहू, मेयर