Muzaffarpur News: चित्रगुप्त पूजा के लिए नई कमेटी गठित, राकेश फिर बने संयोजक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में चित्रगुप्त एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई और नई पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राकेश सम्राट को संयोजक नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।

Muzaffarpur News: चित्रगुप्त पूजा के लिए नई कमेटी गठित, राकेश फिर बने संयोजक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चित्रगुप्त एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी चित्रगुप्त पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई। इसके बाद महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने नई पूजा कमेटी की घोषणा की। इसमें सर्वसम्मति से राकेश सम्राट को पुनः पूजा का संयोजक बनाया गया। सत्येंद्र कुमार पिंकू को प्रभारी, आलोक कुमार को सह-प्रभारी तथा धीरज कुमार वर्मा, संजीव कुमार रमण और संतोष रंजन को सह-संयोजक बनाया गया। सुनील कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और सर्वजीत प्रियदर्शी मन्ना को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अमित प्रकाश को मीडिया प्रभारी बनाए गए।

बैठक में पूजा की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सतीश कुमार कर्ण, कुमुद सिन्हा, मुकेश कुमार, चक्रधर सिन्हा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: चित्रगुप्त पूजा के लिए नई कमेटी गठित, राकेश फिर बने संयोजक