Muzaffarpur News: केंद्रीय कारा में बदली जाएगी स्ट्रीट लाइट, रात में सुरक्षा होगी मजबूत
Muzaffarpur News: राशि मंजूर - राज्य के 15 जेलों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 28

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुराने पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट बदली जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 14.28 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसके साथ ही बिहार के 15 जेलों में आधारभूत संरचना से जुड़े 28 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन सभी योजनाओं पर कुल 3 करोड़ 12 लाख 38 हजार 144 रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह विभाग (कारा) की ओर से स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2026-27 में भवन निर्माण विभाग कराएगा। मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में पुराने पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट बदलने का प्राक्कलन विद्युत प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया था।
केंद्रीय कारा के छह वार्डों में टॉयलेट, यूरिनल और हैंड वाश बेसिन बनाए जाएंगे। जेलों में पर्याप्त रोशनी, वॉच टावर, बाउंड्री वॉल और लाइट जैसी सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में स्ट्रीट लाइट बदलने से रात में परिसर की निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य जेलों में स्वीकृत निर्माण कार्यों से सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों और जेल प्रशासन के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।


