Muzaffarpur News: जयंती पर संगठनों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के विचारों को याद किया। जिला प्रशासन ने स्काउट-गाइड के प्रतिभाशाली सदस्यों को सम्मानित किया। सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Muzaffarpur News: जयंती पर संगठनों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले के विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मोतीझील स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में गांधी जयंती मनाई गई। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मेयर निर्मला देवी, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं, गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय सभागार में गांधी-शास्त्री जयंती पर समारोह हुआ। अध्यक्षता सभापति डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। उद्घाटन पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने किया। गांधीवादी चिंतक लक्ष्मण देव प्रसाद सिंह, डॉ. हरिनारायण ठाकुर व डॉ. संजय सुमन ने दोनों महापुरुषों के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक कोष से बने नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन भी किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सुधीर कुमार, रामबाबू, मो. रफी, डॉ. विपिन बिहारी समेत कई अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं, सिकंदरपुर स्थित श्री गांधी स्मृति पुस्तकालय में डीएम कुमार गौरव ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी पार्क में पौधरोपण भी किया। वहीं, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। सदस्यों ने चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे। वहीं, कुढ़नी के केरमा में युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। उन्होंने गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को याद किया。

स्काउट-गाइड ने किया नमन

भारत स्काउट और गाइड की ओर से श्री गांधी पुस्तकालय सभागार में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। जिला सचिव दिलीप कुमार ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट-गाइड को जिला प्रशासन की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र दिया गया।

सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बीबीगंज स्थित जिला समिति कार्यालय में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर पंडित ने गांधी के सत्य-अहिंसा के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित ने छोटे व्यापारियों के संरक्षण पर जोर दिया। मौके पर शंकर पंडित, दिनेश पंडित, पप्पू कुमार, सुमन नंदकिशोर, अजय पंडित, रत्नेश पंडित व अनिल पंडित आदि थे।

सामान्य प्रश्न

✦मुजफ्फरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती कब मनाई गई?−
मुजफ्फरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनाई गई।
Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जयंती पर संगठनों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद