Muzaffarpur News: नागरिक मोर्चा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नागरिक मोर्चा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जिसमें डीएम और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अन्यों ने अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह के तहत समान कार्यक्रम किया, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित किए गए।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नागरिक मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें डीएम कुमार गौरव, एसडीओ पश्चिमी स्नेहा कुमारी, एसडीओ पूर्वी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन प्रेरणादायी है। मौके पर अंजनी कुमार पाठक, जगदीश शर्मा, सोहनलाल आजाद, दीनबंधु आजाद, गणेश प्रसाद, राणा देवी दयाल व अजय कुमार मौजूद रहे।वहीं, नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह के तहत महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, ललितेश्वर शाही व क्रांतिवीर योगेन्द्र शुक्ल की जयंती मनाई गई।
दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगीत के बाद अतिथियों ने तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिन्हा ने की।

