11 मार्च को फिर खुलेगा पीजी में दाखिले को पोर्टल

Mar 02, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी के दाखिले के लिए पोर्टल 11 मार्च को फिर से खोला जाएगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जिन छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग थे, उनके लिए पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट में 689 छात्रों के नाम हैं, जबकि पहली लिस्ट में 6700 छात्रों का दाखिला हुआ था।

11 मार्च को फिर खुलेगा पीजी में दाखिले को पोर्टल

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल 11 मार्च से फिर खुलने की उम्मीद है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि सत्र 2022-25 के जिन छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट क्लीयर हुए हैं, उनके लिए पोर्टल खोला जायेगा। बीआरएबीयू में 10 मार्च तक दूसरी मेरिट लिस्ट का दाखिला लिया जाना है। दूसरी लिस्ट में 689 छात्रों के नाम हैं। पहली लिस्ट में 6700 छात्रों का दाखिला लिया गया था। पीजी में 11 हजार सीटें हैं, जिनके लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है। स्नातक में कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग होने के कारण उनके रिजल्ट बाद में ठीक हुए, जिस वजह से पोर्टल फिर खोला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।