पीजी का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 15 से

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि केवल वे छात्र जिनका परीक्षा शुल्क जमा हुआ है, उनका एडमिट कार्ड जारी किया गया है। 15 जून से परीक्षा शुरू होगी, लेकिन कॉलेजों की लापरवाही से लगभग 3000 छात्रों का कार्ड जारी नहीं हुआ।

पीजी का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 15 से

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का एडमिट कार्ड गुरुवार को जारी हो गया। इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है, उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। कॉलेजों को निर्देश दिया गया था कि वह छात्रों का परीक्षा शुल्क विवि में जमा कर दें। कॉलेजों की लापरवाही से लगभग तीन हजार छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका है। पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जून से शुरू होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।