48 घंटे बाद भी बहाल हो सकी बिजली, कई इलाकों में अंधेरा
मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात आई तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 48 घंटे बाद भी कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है और लोग अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। पेयजल संकट भी सामने आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली बहाल करने के लिए काम जारी है।

मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार रात आई तेज आंधी के कारण ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था 48 घंटे बाद भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। गुरुवार शाम तक जिले के कई प्रखंडों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही, जिस कारण लोगों अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। मीनापुर पीएचईडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि चतुर्थी पंचायत, धरमपुर पंचायत व रानीखैरा आदि इलाकों में कहीं-कहीं बिजली-पानी की समस्या अब भी बरकरार है। बिजली विभाग का कहना है कि बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। गायघाट, मीनापुर, बंदरा और बोचहां प्रखंड के कई गांवों में परेशानी बरकरार है। गायघाट और मीनापुर में कई मुख्य ट्रांसफॉर्मर अब भी खराब पड़े हैं, जिससे जुड़े दर्जनों गांवों में दो दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है.
अधिकारियों का दावा, युद्धस्तर पर काम जारी
अर्बन-2 डिवीजन के कार्यपालक अभियंता केके सिंह ने बताया कि गिरे 50 से 60 पोल और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पूर्वी विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने कहा कि गायघाट और मीनापुर जैसे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में विभागीय टीमें लगातार काम कर रही हैं। बंदरा में बिजली सेवा पूरी तरह बहाल हो गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Mukesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


