शहर के इंट्री प्वाइंट का होगा सौंदर्यीकरण
मुजफ्फरपुर में बैरिया गोलंबर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर निगम पहले क्षेत्र की सफाई करेगा और विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करेगा। यहां एक यूरिनल बनाया जाएगा और सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा। गंदगी की समस्या को खत्म करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के इंट्री प्वाइंट यानी बैरिया गोलंबर का सौंदर्यीकरण होगा। गोलंबर से सटे गंदे व उपेक्षित टेंपो स्टैंड वाले हिस्से को संवारने की तैयारी है। फिलहाल, वहां ऑटो की पार्किंग के अलावा बसें भी खड़ी रहती हैं। साथ ही बड़े हिस्से में गंदगी है। बारिश होने पर नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है।नगर निगम की योजना के तहत पहले पूरे इलाके को साफ किया जाएगा। फिर अगले माह पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां पौधरोपण होंगे। खास किस्म के छायादार व तेजी से बढ़ने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पहले से वहां पानी टंकी उपलब्ध है। संबंधित भू-भाग के एक कोने में चार सीटों वाला यूरिनल बनेगा।
इसका टेंडर फाइनल हो गया है। इसके अलावा आश्रय स्थल के शौचालय को तोड़ कर वहां सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर निगम के अधिकारियों की टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण करने के बाद अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Nitish Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


