बीडीओ की जांच से रोका, मुखिया से स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर में बीडीओ के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव और मुखिया ने कार्य में बाधा डाली। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुखिया ने निरीक्षण को प्रभावित किया और महिला कार्यपालक सहायक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बंदरा में बीडीओ और पंचायत सचिव-मुखिया प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। पहले पीरापुर पंचायत के पंचायत सचिव से और अब मुखिया से स्पष्टीकरण पूछा गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। बताया गया कि पिछले दिनों पीरापुर पंचायत में बीडीओ औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान पंचायत सचिव और मुखिया ने 10-15 लोगों को एकजुट कर रखा था। इनलोगों ने न सिर्फ निरीक्षण कार्य को बाधित किया बल्कि पंचायत सचिव के द्वारा अभिलेख के बारे में भ्रामक और गलत जानकारी भी दी गई थी। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में बीडीओ ने बताया कि मुखिया के द्वारा निरीक्षण कार्य को प्रभावित किया गया।
महिला कार्यपालक सहायक के साथ अमानवीय और अभद्र व्यवहार किया गया। इससे असहज और अशांति की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


