Muzaffarpur News: जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को देगा परिचय पत्र
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को परिचय पत्र देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिवक्ताओं को फोटोयुक्त फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करने होंगे। इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह और नववर्ष पर डायरी छपवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कई महत्वपूर्ण निर्णय सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को परिचय पत्र देगा। एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके लिए अधिवक्ताओं को फोटोयुक्त फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बार लाइब्रेरी कक्ष में बुधवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने की। संचालन महासचिव सच्चिदानंद सिंह ने किया। इसमें पूर्व की बैठक के निर्णयों की समीक्षा के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। नववर्ष पर अधिवक्ताओं को दी जाने वाली डायरी छपवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। अधिवक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बार लाइब्रेरी भवन में शौचालय निर्माण तथा वकालतखाना भवन की छत से पानी रिसाव रोकने के लिए मरम्मत कार्य को मंजूरी दी गई। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सुनीता कुमारी, किरण कुमारी और लता पूनम को मनोनीत किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष केशव कुमार, विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, सहायक सचिव श्वेता कुमारी, भारत भूषण, दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष चंदन, बेबी कुमारी, प्रीति कुमारी, शिल्पी खुशबू, वरीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार ओझा, आशा सिन्हा, मो.कामरान, अंकेक्षक विरेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।


