डीसीएलआर पश्चिमी के कोर्ट के न्यायिक कार्यां से अलग रहने का निर्णय वापस

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में जिला बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन ने डीसीएलआर (पश्चिमी) के कोर्ट के न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय वापस ले लिया। यह निर्णय डीएम के निर्देश पर एसडीओ और डीसीएलआर के साथ वार्ता के बाद लिया गया। अधिवक्ता सोमवार से न्यायिक कार्यों में शामिल होंगे।

डीसीएलआर पश्चिमी के कोर्ट के न्यायिक कार्यां से अलग रहने का निर्णय वापस

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला बार एसोसिएशन व एडवोकेट्स एसोसिएशन ने डीसीएलआर (पश्चिमी) के कोर्ट के न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय शुक्रवार को वापस ले लिया। डीएम के निर्देश पर एसडीओ (पश्चिमी) व डीसीएलआर पश्चिमी के साथ हुए समझौता वार्ता के बाद दोनों संगठनों ने यह घोषणा की।समझौता वार्ता में जिला बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर व महासचिव सचिदानंद सिंह तथा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके लाल शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि सोमवार से पहले की तरह अधिवक्ता डीसीएलआर पश्चिमी के कोर्ट के न्यायिक कार्यों में शामिल होंगे। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह ने दी।मालूम

हो कि पिछले 24 मार्च को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में 26 मार्च से डीसीएलआर पश्चिमी के कोर्ट के न्यायिक कार्यों से अधिवक्ताओं के अलग रहने का निर्णय लिया गया था। सुनवाई के दौरान डीसीएलआर (पश्चिमी) के कोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप के बाद जिला बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया गया था।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।