Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Auto and E-Rickshaw Union Submits Final Route List to Traffic DSP
4600 ऑटो व ई-रिक्शा का रूट फाइनल, बचे पांच सौ का आज तय होगा

4600 ऑटो व ई-रिक्शा का रूट फाइनल, बचे पांच सौ का आज तय होगा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में ऑटो और ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने 1500 ऑटो और ई-रिक्शा की अंतिम रूट लिस्ट यातायात डीएसपी को सौंपी। अब तक 4600 ऑटो की रूटवार सूची तैयार की गई है। महिला चालकों को रूट की बाध्यता से अलग रखा गया है। स्कूल चलने वाले ऑटो को संचालन की अनुमति दी गई है।

Jan 10, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ऑटो व ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को 1500 और ऑटो व ई-रिक्शा का अंतिम रूट लिस्ट यातायात डीएसपी महेश चौधरी को सौंप दिया। आईसीसीसी स्थित यातायात डीएसपी के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष एआर अन्नु और महासचिव मो. इलियास ने संयुक्त रूप से रूट लिस्ट सौंपी है। अबतक 4600 ऑटो की अंतिम सूची रूटवार तैयार कर ली गई है। बाकी बचे 500 सौ ऑटो का शनिवार को रूट तय कर संघ सौंपेगा। यातायात डीएसपी ने बताया कि दूसरी लिस्ट मिली है। एक और लिस्ट संघ को सौंपनी है। इधर, संघ ने ऑरेंज जोन (जेड-वन) के सभी पांच रूट, पर्पल जोन (जेड-टू) के सभी आठ रूट, जोन फोर यानी फ्री जोन के दोनों रूट पर मिलाकर 3500 ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अंतिम रूट बनाकर जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं रिजर्व के लिए छह सौ ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अंतिम लिस्ट जारी की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र से खुलने वाले 300 और स्टेशन परिसर के अंदर से खुलने वाले 300 ऑटो व ई-रिक्शा को रूट व कलर कोड जारी किया है। इसके अलावा रूट थ्री के रूट नये है। इससे पूर्व इस पर विधिवत ऑटो का परिचालन नहीं होता था। महिला चालक किसी भी रूट में चलेंगी: बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन महिला चालक ऑटो व ई-रिक्शा चलाती हैं। वे नियमित नहीं हैं। इसको देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने संघ के आग्रह पर महिला चालकों को रूट की बाध्यता से अलग रखा है। वहीं, स्कूल में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को स्कूल का बोर्ड लगाकर परिचालन की अनुमति दी गई है। बोर्ड तब लगाएंगे, जब बच्चे होंगे। वहीं, कैब में चलने वाले ऑटो पर शनिवार को जिला प्रशासन के साथ होने वाले बैठक में निर्णय होगा।