लंबित बॉडी वारंट तामीला कराने का आदेश
मुजफ्फरपुर के तिरहुत प्रमंडल में लंबित नीलामपत्र वाद के बाडी वारंट की संख्या हजारों में है। आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने सभी अधिकारियों को वारंट सप्ताह के तहत निष्पादन के निर्देश दिए हैं। एक लाख से अधिक नीलामपत्र वाद के मामले लंबित हैं, जिनमें 23 अरब रुपये की वसूली का कार्य करना है।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों में नीलामपत्र वाद के लंबित बाडी वारंट की संख्या हजारों में है। इसपर प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी समाहर्ता, एसएसपी और एसपी को वारंट सप्ताह के तहत बाडी वारंट का निष्पादन करने को कहा है। तीन जून को आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। उन्होंने पाया कि बड़ी संख्या में बाडी वारंट का मामला लंबित है, जिसके निष्पादन की गति बहुत धीमी है।इसपर उन्होंने वारंट सप्ताह की घोषणा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अपर समाहर्ता, सभी नीलामपत्र पदाधिकारी, सीओ और सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करने को कहा है।
इसका नियमित अनुश्रवण करने की भी जवाबदेही दी गई है। विदित हो कि तिरहुत प्रमंडल अंतर्गत नीलामपत्र वाद के बाडी वारंट की संख्या करीब 10 हजार है। जबकि प्रमंडल अंतर्गत एक लाख से अधिक नीलामपत्र वाद के मामले लंबित है, जिससे 23 अरब रुपये की वसूली की जानी है। संबंधित थानाध्यक्षों को बकाएदारों की तलाश कर इन्हें गिरफ्तार करने की जवाबदेही सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


