
प्रत्याशी लाइव :: दिनभर हार-जीत का गुना-भाग करते रहे प्रत्याशी
मुजफ्फरपुर में 18वीं विधानसभा के पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें करीब 72 प्रतिशत वोटिंग हुई। प्रत्याशी चुनावी गतिविधियों के बाद आराम करते दिखे। भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार ने चार महीने की थकान मिटाने की बात की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र चौधरी समर्थकों से मिले। जन सुराज के उम्मीदवार के घर पर शांति बनी रही।
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 18वीं विधानसभा के पहले चरण का मतदान हो चुका है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर (नगर) विधानसभा सीट के लिए जमकर वोटिंग हुई। करीब 72 प्रतिशत मतदान हुआ। करीब एक महीने से प्रत्याशी दिन-रात चुनावी गतिविधि और प्रचार में जुटे रहे। शुक्रवार को मतदान के बाद प्रत्याशियों में निश्चिंतता दिखी। कार्यकर्ता से लेकर प्रत्याशी तक आराम करते दिखे। शुक्रवार को इनकी गतिविधि नहीं रही। बताया गया कि अधिकांश प्रत्याशी अपने-अपने घर पर ही रहे। वोटिंग को लेकर मंथन करते रहे। पोलिंग एजेंटों से राय मशवरा करते दिखे। मतदान के दूसरे दिन पार्टी दफ्तरों और आवास पर सन्नाटा रहा। चार महीने का थकान मिटाते रहे भाजपा प्रत्याशी बीजेपी : @ शाम 4:04 बजे।

स्थान : अघोरिया बाजार पोस्ट आफिस गली। बीजेपी के प्रत्याशी रंजन कुमार के आवास के बाहर एक बाइक लगी थी। गली में आवाजाही थी। आवास का मुख्य गेट बंद था। अंदर में दो-चार लोग की उपस्थिति थी। जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने बताया कि चार महीने का थकान है। पार्टी 24 घंटे काम खोजती है। चुनाव संपन्न होने के बाद थोड़ा आराम भी जरूरी है। आज प्रत्याशी से बातचीत नहीं हुई है। वे पूरे दिन घर पर ही रहे। बताया कि पोलिंग एजेंट से बूथ स्तर की स्थिति का भी आकलन किया गया। नतीजा 14 को साफ होगा। एनडीए 11 सीट हासिल करेगी। समर्थकों से मिलते रहे कांग्रेस उम्मीदवार, आवासीय परिसर खाली कांग्रेस : @ शाम 4:27 बजे। स्थान : पंकज मार्केट गली स्थित कांग्रेस प्रत्याशी आवास। आवासीय परिसर पूरी तरह खाली था। घर से निकले एक व्यक्ति ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र चौधरी घर पर नहीं है। इधर, बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि वे सुबह से दोपहर तक समर्थकों से मिले हैं। उनके उत्साह से वे संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सब ठीक है। दोपहर दो बजे के बाद पटना चले गये थे। शनिवार को चंपारण चुनाव प्रचार में शामिल होने जाएंगे। इधर, जिलाध्यक्ष अरविंद मुकुल ने कहा कि पूरे दिन वोटिंग पर मंथन किया गया। मुजफ्फरपुर की दोनों सीट पर उनके उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। जन सुराज प्रत्याशी के घर पर शाम में छाई थी शांति जन सुराज : शाम @ 5:06 बजे। स्थान : खादी भंडार स्थित शास्त्री नगर। जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अमित कुमार दास के घर के आगे सन्नाटा था। मोहल्ले के लोगों की आवाजाही थी। जो भी वहां से गुजर रहा था, मकान की ओर जरूरी देख रहा था। आवासीय परिसर में पूरी तरह शांति थी। घर से निकले एक व्यक्ति ने कहा कि साहब नहीं है। अस्पताल में भी शाम में उपलब्ध नहीं थे। इधर, जनसुराज से जुड़े अनय राज ने कहा कि पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरपुर, औराई, गायघाट, कांटी सहित सभी सीट पर जन सुराज जीतकर नया इतिहास रचेगा। वोटिंग प्रतिशित इसका गवाह बना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


