Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Assembly Election Voting Teams Depart for Polling Booths
चुनाव पैकेज प्रशासन :: जिला स्कूल, एमआईटी व आरडीएस कॉलेज से मतदानकर्मी होंगे रवाना

चुनाव पैकेज प्रशासन :: जिला स्कूल, एमआईटी व आरडीएस कॉलेज से मतदानकर्मी होंगे रवाना

संक्षेप:

-डीएम ने इन तीनों डिस्पैच सेंटरों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा ------------------------- मुजफ्फरपुर,

Tue, 4 Nov 2025 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वसं : विधानसभा चुनाव कराने मतदान दल बुधवार को बूथों के लिए रवाना होंगे। सभी मतदान कर्मी डिस्पैच सेंटरों से ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सुरक्षा बलों के साथ अपने संबद्ध वाहन से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। उससे पहले मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला स्कूल, आरडीएस कॉलेज व एमआईटी स्थित तीनों प्रमुख डेस्पैच सेंटरों का भ्रमण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर की गई व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री के वितरण की प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध तथा कर्मियों की उपस्थिति की बारीकी से परखी। जिलाधिकारी ने सभी दलों को निर्देश दिया कि वे समय से डेस्पैच सेंटर पर उपस्थित होकर सभी प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करें और अपनी टीम के साथ सकुशल एवं सुरक्षित रूप से समय से पूर्व अपने अपने केंद्र पर पहुंच जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डेस्पैच सेंटरों पर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी -------------------- जिला स्कूल : इस सेंटर से गायघाट, बोचहा और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं डेस्पैच करने की व्यवस्था है। इसके प्रभारी पदाधिकारी नगर आयुक्त विक्रम वीरकर हैं, जो सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। एमआईटी : यहां से औराई, मीनापुर, कांटी, बरूराज और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिस्पैच किया जा रहा है। इस सेंटर के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम हैं। आरडीएस कॉलेज : इस सेंटर से सकरा, कुढ़नी व पारू विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री दी जा रही है। इसके वरीय प्रभारी जिला बंदोबस्त पदाधिकारी हैं। मतदान कर्मियों की रवानगी के दौरान न बिगड़े ट्रैफिक --------------------- डिस्पैच के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए डीटीओ, एसडीएम (पूर्वी एवं पश्चिमी) तथा डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया गया है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और वाहनों की सुरक्षित पार्किंग सुनिश्चित कराएं।