
मुजफ्फरपुर में कल सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती, सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार
मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे शुरू होगी। कर्मचारियों और प्रत्याशियों को 6 बजे प्रवेश मिलेगा। डीएम और SSP ने ब्रीफिंग की है। सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान पहले से तय हैं। डाक मतपत्रों की गिनती पहले होगी और चुनाव परिणाम का रुझान 10 बजे से आएगा।
विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए मतगणना केंद्र पर कर्मचारियों और प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं को सुबह छह बजे ही प्रवेश मिलेगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की गुरुवार को ब्रीफिंग करेंगे।

ब्रीफिंग के अगले दिन सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने अलग से ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा व्यवस्था आदि का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। बता दें, कि सुबह आठ बजे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके दो घंटे बाद करीब 10 बजे से चुनाव परिणाम का रुझान आना शुरू होगा।
वहीं, स्ट्रांगरूम के सीसीटीवी को लेकर चौकसी स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर सीसीटीवी बंद होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सीसीटीवी कैमरे लगातार काम कर रहे हैं और इसमें कभी किसी तरह की दिक्कत नहीं आई है। जिला प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्ट्रांग रूम का फुटेज भी जारी किया है और लोगों से भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




