नगर विस से दो ने कटाई नाजिर रसीद
मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. एके दास और निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश प्रसाद सिंह ने नाजिर रसीद काटी। इससे पहले कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी समेत छह अन्य निर्दलीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 12 Oct 2025 04:26 AM

मुजफ्फरपुर। नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए शनिवार को जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. एके दास समेत दो प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटाई। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश प्रसाद सिंह (अधिवक्ता) शामिल हैं। इसके पहले बीते दो दिनों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी के अलावा छह अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटाई थी। नगर के लिए एनआर कटाने वालों की कुल संख्या आठ हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




